छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर अपहरण और गैंगरेप की घटना, बेहोशी की हालत मे युवती बरामद, नहीं थम रहा प्रदेश में दुष्कर्म की वारदात

जशपुर जिले में एक युवती का अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस की टीम एक अन्य फरार आरोपी की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। तपकरा थाना अन्तर्गत करडेगा क्षेत्र में कल बेहोशी की हालत मे एक युवती बरामद हुई थी।

Read Also – छत्तीसगढ़ में फिर एक मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

परिजनों ने बेहोश युवती को उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने युवकों द्वारा घर से युवती के अपहरण की पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में युवती को आज होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया तथा महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पर दुष्कर्म के साथ अपहरण का मामला दर्ज किया।

Read Also – बिलासपुर – जब कलेक्टर पहुंचे किसान बनकर खरीदी केंद्र का जायजा लेने, धान न तौलने का किसानों ने लगाया आरोप

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने अरुण और सुशील नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस का कहना है कि गैंगरेप के मामले में एक आरोपी फरार है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रदेश में रेप और गैंगरेप की घटनाएं लगातार हो रही हैं, इसके पहले भी केशकाल और बलरामपुर में ऐसी घटनाएं सामने आयी हैं। इन घटनाओं को लेकर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हैं।

https://inh24.com/cgtop36/bhilai-brothers-killed-by-feeding-poison-to-lover-couple-got-marriedbhilai-brother-and-uncle-killed-by-feeding-poison-to-lover-couple-ran-away-and-married/

Related Articles

Back to top button