inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर एक मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री उमेश पटेल ने कोरोना के लक्षण मिलने के बाद अपना टेस्ट कराया था. उन्होंने खुद के संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया में साझा की है और संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की बात कही है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कल कोरोना टेस्ट कराया जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं, मैं अभी स्वस्थ हूं। जो अभी कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उन सभी लोगों से मेरा निवेदन है स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और अपना टेस्ट जरूर कराये।

Related Articles

Back to top button