लाइफस्टाइल

E Aadhar Card Download Online – खो गया है कार्ड तो कैसे करें अपना आधार कार्ड डाउनलोड जाने यहां

E Aadhar Card Download Online In Hindi, ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करे?, eaadhaar.uidai.gov.in E Aadhaar download, आधार कार्ड पीडीएफ का पासवर्ड कैसे जाने?, आदि सवालो के जवाब आपको इस लेख में दिए जायेंगे। आज के समय में आधार कार्ड अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका उपयोग लगभग सभी सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यो में किया जाता है।आप ई आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है। यहा हम आपको आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया की चरण-दर-चरण प्रदान करेंगे।बता रहें हैं

आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करे?

काफी लोग आधार कार्ड के गुम हो जाने पर CSC Center के द्वारा आधार कार्ड डाउनलोड करते है जिससे 50-75 रूपये आधार कार्ड निकालने में ही लग जाते है। इस समस्या के समाधान के लिए हम आपको खुद E Aadhar Card डाउनलोड करने की प्रकिया के बारे में बताएँगे। यदि आपने पहली बार आधार बनवाया है तो ग्राहक सेवा केंद्र से मिली रसीद के द्वारा आधार डाउनलोड किया जा सकता है।

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आधार कार्ड तीन तरीको से डाउनलोड किया जा सकता है। यहाँ हमने आपको प्रत्येक तरीके से E Aadhar डाउनलोड करने की प्रक्रिया को समझाया है। अगर अपने अभी तक अपने आधार कार्ड का डिजिटल फॉर्मेट (E Aadhar) डाउनलोड नहीं किया है तब आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।

ई आधार कार्ड के सम्बन्ध में आवश्यक तथ्य
नाम E Aadhaar Download
विभाग भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)
लाभार्थी भारतीय नागरिक
ई आधार कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in/

ई आधार कार्ड

आज के समय में आधार कार्ड का होना सभी के लिए अनिवार्य है, बिना आधार कार्ड के कोई भी सरकारी काम का पूरा होना लगभग असंभव है। सरकारी हो या गैर सरकारी लगभग हर कार्य के लिए आधार कार्ड का होना आवश्यक है। देश में प्रत्येक नागरिक के पास सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए (Benefits of welfare facilities) आधार कार्ड का होना आवश्यक है। यह किसी व्यक्ति के पते तथा पहचान प्रमाण के रूप में काम में लाया जाता है।

आधार कार्ड में 12 डिजिट का एक नंबर है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया जाता है। ई आधार कार्ड आपके आधार कार्ड का एक इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप है। आप विभिन्न सरकारी सत्यापनों के लिए अपने ई-आधार का उपयोग समस्य आधार कार्ड की तरह ही कर सकते हैं। आधार कार्ड की तरह ही ई-आधार में भी आपके बायोमेट्रिक डेटा, जनसांख्यिकीय विवरण, आधार संख्या, फोटोग्राफ और अन्य सामान्य जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, और लिंग सबंधी जानकारी उपलब्ध होती है।

इंटरनेट से E Aadhar Card Download कैसे करे?

आप दिए गए कुछ आसान से चरणों का पालन कर ई आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको बस मोबाइल/लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी।

इंटरनेट से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल/लैपटॉप में क्रोम ब्राउज़र ओपन कर “Aadhaar Card Download” टाइप कर सर्च करे।

इसके बाद आपके सामने सर्च रिजल्ट में eaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट दिखाई देगी। आपको इस वेबसाइट पर क्लिक करना है। यहाँ आपको Download Aadhar सेक्शन में तीन विकल्प दिखाई देंगे।

Aadhaar Number
Enrolment ID (EID)
Virtual ID (VID)

E Aadhar Card – यदि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं है तो आप आधार डाउनलोड नहीं कर सकते।

आधार नंबर के द्वारा E Aadhaar डाउनलोड कैसे करे?

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर “Aadhaar Number” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको निर्धारित स्थान पर 12 अंको का आधार नंबर दर्ज कर देना है।

Related Articles

Back to top button