inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – फांसी पर लटकी मिली गाय की लाश, मचा हड़कंप, ग्रामीणों में आक्रोश

सरगुजा – बगीचा रोड में सुबह एक पेड़ पर फांसी में गाय की लाश पाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से नाराज लोगों ने बतौली थाने का घेराव कर तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

बता दें कि बगीचा रोड पर चर्च के पीछे शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा कि पेड़ से बंधी रस्सी में गाय की गर्दन फंसी है। गाय को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाकर बतौली व आसपास के ग्रामीणों ने घटना का विरोध शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर भी थाने पहुंच गए।

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर गेट बंद कर दिया, विरोध करने पहुंचे लोगों ने तत्काल आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की। विरोध कर रहे भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि वे हंगामा और साम्प्रदायिकता फ़ैलाने के पक्ष में नहीं है परन्तु पुलिस को मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करना चाहिए। मामले में पुलिस ने प्राथमिक विवेचना के बाद शक के आधार पर मरकुश किंडो के खिलाफ धारा 294 और 429 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया। वहीं पुलिस की समझाइश के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button