inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बड़ी संख्या में हुई गायों की मौत, मौके पर पहुंचे पशु विभाग, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बलौदाबाजार – जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर पहंदा गांव में 20 से ज्यादा गायों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि जहर सेवन से गायों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है की कलेक्टर ने गुरुवार को ही जनपद सीईओ को रोका छेका अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नोटिस जारी किया था, इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना से अभियान पर पानी फिर गया। पशु विभाग के डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार जहर के सेवन सभी गायों की मौत हुई है।

गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार 15 जुलाई को गांव के कुछ लोगों ने गायों के खुले घूमने और खेतों में घुसकर फसल चरने को लेकर विवाद हुआ था। आपको बता दे की इस दौरान उन लोगों ने गायों के मारे जाने की धमकी भी दी थी। इसके बाद गुरुवार सुबह 7:00 बजे से ही गायों की तबीयत बिगड़ने लग गई। ग्रामीणों को आशंका है कि किसी ने गायों को जहर देकर मारा है। गांव में इतनी बडी तादात में मवेशियों की मौत होने से लोग दहशत में हैं।

Related Articles

Back to top button