
साहू समाज में एकजुटता का अलख जगाने वाले समाज रत्न दाऊ उत्तम साव के 42 वें पुण्यतिथि पर जिला साहू संघ, तहसील साहू संघ ग्रामीण व नगर साहू समाज उतई के संयुक्त बैनरटेल आज उतई के कॉलेज मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ! समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उतई पहुचे, जहा समारोह की अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू ने की, वही समारोह में मुख्यमंत्री समाज के 6 प्रतिभाओं को समाज रत्न सम्मान से सम्मनित किया ! इसके साथ ही भूपेश बघेल ने 800 करोड़ रुपये के कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया । इस आयोजन को लेकर उतई क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला । आमजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उनका स्वागत करने की जद्दोंजहद करते दिखाई दिए !



