inh24छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन। दंतेवाड़ा के दुर्गा पंडाल से कलेक्टर ऑफिस तक निकाली रैली। पार्टी के जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी समेत कार्यकर्ता हुए शामिल।

प्रदेश समेत दंतेवाड़ा में भी भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने राज्यपाल के नाम तहसील स्तर पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतराम अटामी हुए शामिल।

दंतेवाड़ा जिले के दुर्गा पंडाल में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर ऑफिस तक निकाली रैली। 6 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। मांगो में तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने, प्रति एकड़ 15 हजार रुपये किसान को मुआवजा देने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगा कर सोसायटिओं में खाद की उपलब्धता, घोषित अघोषित बिजली कटौती बंद हो, घोषणा पत्र में किए वादानुसार 2 साल का धान बोनस प्रदान किया जाए, किसानों की  लंबित पंप की मांग पूरा करने जैसी मांग शामिल है।

Related Articles

Back to top button