झारखंड बोर्ड कक्षा दसवीं का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लम्बे अंतराल के बाद अब 3.85 छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा। छात्रों से अपील की गई है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर अपना रिजल्ट चेक करें।
JAC के चेयरमैन अरविंद प्रताप सिंह के अनुसार आज दिन में 1 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री जे. महतो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रिजल्ट जारी करेंगे साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर करेंगे।
आपको बता दें कि इस वर्ष झारखण्ड बोर्ड की मैट्रिक (कक्षा -10) परीक्षा में तक़रीबन 3.87 लाख स्टूडेंड्स उपस्थित विभिन्न केंद्रों पर कक्षा 10 की परीक्षा में सम्मिलित हुवे। गत वर्ष साल झारखंड बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 4.4 लाख छात्र उपस्थित हुए थे, जो 20 फरवरी से 9 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी।




