दुर्ग – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. शुक्रवार को चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के 5 डॉक्टर सहित 16 स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी जिला जनसंपर्क अधिकारी सौरव शर्मा ने दी।
READ ALSO,,छग ब्रेकिंग – तीज मनाकर मायके से घर लौट रही दो महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत
उन्होंने बताया कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल नेहरू नगर के 5 डॉक्टर सहित 16 स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। चंदूलाल चंद्राकर कोविड-19 के प्रभारी डॉ.अनिल शुक्ला ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में 16 मरीज चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल नेहरू नगर से हैं। इसमें 5 डॉक्टर भी शामिल है।




