छत्तीसगढ़, कवर्धा – घटना लोहारा थाना क्षेत्र के चंदैनी गांव का है. जहाँ तीज मनाकर मायके से पैदल घर लौट दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना लोहारा थाना क्षेत्र के चंदैनी गांव के पास की है।
READ ALSO,,रायपुर – अमूल इंडिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर युवक से लुटे 6 लाख
घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतिका का नाम दुर्गा पटेल और भगवंतिन पटेल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर मुआयना के लिए पहुंची थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।
READ ALSO,,नीलाम हुई विद्या बालन की चर्चित संबलपुरी साड़ी, IIT की छात्रा ने खरीदी, इतनी है साडी की कीमत




