बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की जो बहुचर्चित साड़ी बीते 15 अगस्त से नीलामी के लिए रखी गई थी, वह आज 55 हजार रुपए में नीलाम हो गई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बाल ने शकुंतला देवी फिल्म के प्रमोशन के लिए इस संबलपुरी साड़ी को पहना था। मिली जानकारी के मुताबिक इस साड़ी को 55 हजार रुपये ओडिशा की छात्रा दिव्यांसी मिश्र ने खरीद लिया है। दिव्यांसी गुवाहाटी में रहकर IIT की पढ़ाई कर रही है।
READ ALSO,,रायपुर – अमूल इंडिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर युवक से लुटे 6 लाख
साड़ी के बुनकर को दी जाएगी पूरी राशि
उत्कल अमृता की तरफ से विद्या बालन की इस साड़ी को ऑनलाइन नीलाम किया गया था। नीलाम से मिलने वाली राशि को अब साड़ी के बुनकर भागवत मेहेर को दी जाएगी। इस साड़ी की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त से शुरू हुई थी। यह प्रक्रिया 20 अगस्त रात 10 बजे तक चली थी।
काफी चर्चा में रही विद्या बालन की ये साड़ी
अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस संबलपुरी साड़ी को पहना था, जो काफी चर्चा में रही थी। तब उत्कल अमृता संस्था की तरफ से ही विद्या बालन को यह श्रीगणित साड़ी दी गई थी। बाद में इस साड़ी की नीलामी का निर्णय लिया गया था। मुंबई में एक प्रदर्शनी के दौरान विद्या बालन की टीम के सदस्यों को साड़ी की जानकारी दी गई थी।
करार के मुताबिक साड़ी पहनने के बाद उसे वापस कर दिया। बाद में इसे नीलाम करने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि विद्या बालन के प्रमोशन के बाद संबलपुरी साड़ी की मांग भी बढ़ी है और कई आर्डर भी मिल रहे हैं। सोनपुर वीर महाराजपुर स्थित टिकिरापड़ा गांव निवासी इस साड़ी के कारीगर भागवत मेहेर का कहना है कि प्रफुल्ल मेहेर ने इस साड़ी का चक व ब्लाकबोर्ड डिजाइन किया है। जबकि, सोनपुर केन्दुपल्ली के वृंदावन मेहेर ने ग्राफ तैयार किया है। केंदुपल्ली के गंगा मेहेर ने बांध तैयार करने में सहयोग किया है.




