छत्तीसगढ़ , रायपुर – अमूल इंडिया कंपनी का सोशल मीडिया में फर्जी विज्ञापन पाेस्ट कर डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर लाखो रुपए लूटने का मामला सामने आया है। मामला राजधानी रायपुर का है. आरोपी ने साढ़े 6 लाख रूपए की धोखाधड़ी की है।आपको बता दें कि देवेंद्र नगर निवासी महेश कुमार वखारिया ने मार्च के माह में लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट में अमूल इंडिया लिमिटेड का एक विज्ञापन देखा था, जिसमें वितरक नियुक्त करने की बात लिखी थी।
उन्होंने ऑनलाइन आवेदन भी किया था, जिसके बाद उन्हें एक माह पश्चात फोन आया कि उनका आवेदन स्वीकृत हो चुका है। उन्हें पंजीयन राशि 50 हज़ार रुपए जमा करनी होगी जिसे महेश ने RTGS के माध्यम से भेजा। इसके बाद पुनः उसे फोन आया व 1 लाख रुपए बतौर सुरक्षा निधि के रूप में जमा करने की बात कही जिसे भी महेश ने RTGS के माध्यम से भेजा।
READ ALSO,,,ब्रेकिंग – BSF जवानों की बड़ी कार्रवाई, 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया




