inh24छत्तीसगढ़

CG Breaking: कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह का बड़ा बयान, कहा- मंत्री टी.एस. सिंहदेव करवाना चाहते हैं मेरी हत्या

रायपुर। कांग्रेस के आदिवासी विधायक बृहस्पत सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के आदिवासी विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव मेरी हत्या कराना चाहते हैं। पार्टी आलाकमान TS सिंहदेव को मंत्री पद से हटाया जाए। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैं भूपेश और सिंहदेव का समर्थक नहीं हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का समर्थक हूं।

कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि वे विधायक दल की बैठक में इस घटना को रखूंगा। कांग्रेस के आदिवासी विधायकों को टीएस बाबा ने हमेशा अपना विरोधी माना है. सूत्रों से जानकारी आ रही है, आदिवासी विधायक पर हमला करने वाले को पकड़ने में भी पुलिस आना-कानी करती रही.

Related Articles

Back to top button