inh24छत्तीसगढ़

Breaking news – अन्तर्राज्यीय लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश, महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ, 6 गिरफ्तार

हरीश यादव – छत्तीसगढ़ में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां महासमुंद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह के 6 लोग गिरफ्तार किये गए हैं। आरोपियों में 1 नाबालिग भी शामिल है।

आपको बता दें कि 15 जनवरी को कोमाखान के सहकारी बैंक के पास से किसान से 49 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपीयो द्वारा पहले भी 16 जगह लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से 1 नग देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

इसके साथ ही आरोपियों के पास से 44 हजार 800 नगद, 4 मोटर सायकल 11 नग जब्त रोपियों के नाम रूपेश जोशी, तोषराम, दुर्गेश, विद्या,अनूप बताये जा रहें हैं जिनमेऔर एक नाबालिक भी शामिल है। पकड़े गए सभी आरोपी ठेलकोबेड़ा खरियार रोड ओड़िसा के निवासी हैं। मामले में पुलिस ने धारा 392 और आर्म्स एक्ट के तहत करवाई की है। महासमुंद साइबर सेल और कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को दबोचा गया है।

Related Articles

Back to top button