inh24छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सचिव पर 420 का मामला दर्ज, बीजेपी ने कहा- उच्च स्तरीय जांच हो

भिलाई/रायपुर। देर रात युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद और प्रदेश सचिव जुल्फिकार के खिलाफ खुर्सीपार थाने में 420 का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दो युवाओं के युकां नेताओं पर नौकरी के नाम पर पैसे लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद रविवार देर रात अपराध पंजीबद्ध किया। सूत्रों के मुताबिक भिलाई खुर्सीपार निवासी अश्वनी कुमार कौशल और संतोषी पारा कैंप निवासी भूपेन्द्र कुमार देवांगन ने पुलिस में शिकायत की है कि कांग्रेस नेता शाहिद और जुल्फिकार ने नौकरी लगाने के नाम पर वर्ष 2016 में 5 लाख 35 हजार रुपए लिए थे। चार साल बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। पीड़ितों से दोनों ने छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम रुपए लिया था। नौकरी नहीं लगने के बाद पीड़ितों ने पैसे लौटाने की मांग की लेकिन रुपए नहीं लौटाने के बाद उन्होंने खुर्सीपार थाने में ​मामले की​ शिकायत की। जांच के बाद मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा-420, 34 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में बीजेपी ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने मामले में ट्वीट कर लिखा है कि मामला बेहद गंभीर है, इसकी जांच होनी चाहिए। पूरे मामले में मोहम्मद शाहिद का कहना है कि मेरी राजनीतिक हत्या करने की ये साजिश है। कब की घटना बताई जा रही न तो हमारी सरकार थी। मैंने आज तक किसी से कभी पैसे नहीं लिए है और एक आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज करना मेरी समझ से परे हैं।

Related Articles

Back to top button