अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने घटाए 8 रूपए सीएनजी और पीएनजी के दाम

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने जनता को रहात दी है। कंपनी ने सीएनजी की कीमत में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक कटौती की घोषणा की है। सीएनजी-पीएनजी की संशोधित दरें आठ अप्रैल रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।
अदाणी टोटल गैस की सीएनजी और पीएनजी के दाम में कटौती की घोषणा केंद्र सरकार के घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत तय करने के लिए नए फॉर्मूले के एलान के एक दिन बाद आई है। माना जा रहा है कि मूल्य तय करने की नई प्रणाली से सीएनजी और पीएनजी की लागत कम होगी। इससे सीएनजी व पीएनजी के दाम 10 फीसदी तक घट जाएंगे। नए फॉर्मूले के मुताबिक, सीएनजी-पीएनजी की कीमतों का निर्धारण अब हर महीने होगा। अभी तक सीएनजी-पीएनजी की दरें हर छह महीने में तय होती थीं।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि अंतिम उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की नीति के अनुरूप, एटीजीएल ने भारत सरकार के नए गैस मूल्य निर्धारण फॉर्मूले का पालन करते हुए घरेलू पीएनजी और सीएनजी उपभोक्ताओं तक लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया है। इस प्रकार पेट्रोल की कीमतों की तुलना में सीएनजी उपभोक्ताओं के लिए 40% से अधिक की बचत और घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कीमतों की तुलना में लगभग 15% की बचत दी जाएगी।
अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने 08 अप्रैल को रात 12 बजे से CNG की कीमत में 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और PNG की कीमत में 5.06 रुपये प्रति SCM तक की कमी की है। pic.twitter.com/4MyGOdOmZK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.


