मनोरंजन

Allu Arjun की पुष्पा-2 का फर्स्ट लुक जारी, दमदार दिख रहे अल्लू अर्जुन


First look of Pushpa-2 released: ‘पुष्पा: द राइज’ के बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट होने के बाद इसके निर्माताओं ने एक और बड़ी खबर दी है. वैसे तो ये पहले से ही तय था कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होगा लेकिन अब इस बात पर ऑफिसियल मुहर लग गई है. फिल्म के निर्माताओं ने ‘पुष्पा-2’ की एक छोटी टीजर साझा की है. पुष्पा के निर्माताओं ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म से 20 सेकंड लंबा वीडियो फीचर शेयर किया, जिसमें फिल्म की कुछ झलकियां देखने को मिल रही है.भले ही वीडियो छोटा है लेकिन लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

7 अप्रैल को अप्रैल को जारी होगा बड़ा अपडेट

वीडियो की झलकियों में ‘पुष्पा राज’ को तिरुपति जेल से भागते दिख रहे हैं. वहीं, निर्माता 7 अप्रैल फिल्म से जुड़ी एक बड़ा अपडेट जारी करने की योजना बना रहे हैं. ‘पुष्पा: द रूल’ में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ थी, जो सुकुमार द्वारा निर्देशित एक एक्शन एंटरटेनर थी. यह 17 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

गौरतलब है कि ‘पुष्पा’ तेलुगु में शूट और रिलीज हुई, इस पैन-इंडियन एक्शन फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सहित अन्य भाषाओं में भी डब किया गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए. देश में इसने 320 करोड़ रुपये की कमाई की. घरेलू दर्शकों के अलावा, फिल्म ने अपनी कहानी, प्रतिष्ठित संवादों, मुख्य कलाकारों के शानदार प्रदर्शन, शानदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भी प्रभावित किया. विदेशों में फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की.

Source by ANI Digital

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button