inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की आज रिमांड खत्म, कोर्ट में किया गया पेश

रायपुर। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को भारी सुरक्षा बल के बीच एसीबी की टीम कोर्ट लेकर पहुंच गई है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में 11 जनवरी को जीपी सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। हरियाणा के गुरुग्राम से जीपी सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद 12 जनवरी को पहली बार कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस को रिमांड दी थी।

वहीं 2 दिन की रिमांड पूरी होने पर 14 जनवरी को फिर जीपी सिंह को पेश किया गया था। जिसपर कोर्ट ने 14 जनवरी को कोर्ट ने 4 दिन की दी थी रिमांड। रिमांड पूरी होने पर आज फिर जीपी सिंह को पेश किया गया है।बता दें कि जीपी सिंह को विशेष न्यायाधीश लीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया है। निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजे जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button