
रायगढ़। के रायगढ़ जिले से सनसनीखेज मामले सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमिका का अर्धनग्न शव फेंककर आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी की खौफनाक सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान है।
आपको बता दें कि रायगढ़ जिले में तीन दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-49 के पास चारभांठा दर्राडोली के पैरावट में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। शव पर गले में धारदार हथियार से हमला किया गया था। मौके पर पहुंची ने आसपास जांच की तो शव से कुछ दूरी पर रेलवे टिकट और देशी व अंग्रेजी शराब की खाली बोतल मिली थी। मामले में पुलिस ने भूपदेवपुर थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ पर अनूप कुमार लिखा था, जबकि रेलवे का टिकट बेलपहाड़ का मिला था। पुलिस की टीम बेलपहाड़ ओडिशा के लिए रवाना हुई। पुलिस सबसे पहले उसके पिता से जानकारी जुटाई तो पता चला कि अनूप कुमार महिला का पति था जिसकी मौत हो चुकी है।
स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले तो मिले सबूत
इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना। सीसीटीवी में महिला को किसी युवक के साथ दिखाई दी। पुलिस ने आसपास से जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह युवक महिला का प्रमी फत्ते सिंह था। इसके बाद पुलिस ने फत्ते सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। फत्ते ने बताया कि वह पांच साल से बेलपहाड़ गुमाडेरा टीकेएल कंपनी में मकान पेंटिंग का काम ठेकेदारी पर करता है। इसी दौरान बसंती भरा से मुलाकात हो गई। बसंती साफ-सफाई का काम करती थी। पता चला कि बसंती के पति की मौत हो चुकी है और बच्चों को लेकर मायके में रहती है। आरोपी फत्ते लाल और बसंती के बीच मोबाइल से बातचीत होने लगी।
रेलवे स्टेशन पर हूं तुम स्टेशन आ जाओ, नहीं तो बेलपहाड़ में रहने नहीं दूंगी
आरोपी ने बताया कि बसंती उस पर शादी का दवाब डाल रही थी। साथ ही दबाव बनाकर रुपये भी मांगती थी। कई बार उसने उसे 10-10 हजार रुपये भी दिए। वह उसकी जिद से परेशान आ गया था।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि एक दिन बसंती का शाम करीब चार बजे फोन आया। बसंती ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर हूं तुम स्टेशन आ जाओ, नहीं तो बेलपहाड़ में रहने नहीं दूंगी, बदनाम कर दूंगी। इससे फत्ते सिंह भड़क गया और वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। इसके बाद आरोपी और बसंती ने शराब पी। नशे में होने पर आरोपी ने बसंती पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।




