inh24Youth Cornerछत्तीसगढ़देश विदेश

Big breaking – सुप्रीम कोर्ट ने NEET-JEE परीक्षा को तय समय पर कराने की मंजूरी, कहा यह

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-JEE परीक्षा को तय समय पर कराने की आखिरकार मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षाओं को दिसंबर तक स्थगित की मांग वाली याचिका को भी खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट नें मामले की सुनवाई करते हुए कहा, क्या देश में सब कुछ रोक दिया जाए? एक अमूल्य साल को यूं ही बर्बाद हो जाने दिया जाए? बता दें कि अब परीक्षा तय तारीख के मुताबिक यानी JEE (मेन) की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET 13 सितंबर को होनी है. गौरतलब है कि पूर्व में दाखिल की गई याचिका में परीक्षा दिसंबर तक टालने की मांग की गई थी।

इससे पहले मामले में गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय को भी पत्र लिखा गया था और परीक्षा स्थगित करने पर विचार करने को कहा गया था. बता दें, इस मामले में मई को घोषणा की गई थी कि नीट परीक्षा जुलाई को और आईआईटी जेईई मेन 18, 20, 21, 22 और 23 जुलाई को होगी।

उसके बाद फिर घोषणा हुई कि कोरोना संकट के चलते परीक्षा टाल दी गई हैं और अब ये परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएंगी. 1 से 6 सितंबर तक जेईई मेन परीक्षा जबकि जेईई एडवांस परीक्षा 27 सितंबर को कराने की घोषणा की गई है. इसके अलावा 13 सितंबर को नीट की परीक्षा आयोजित की जानी है।

Related Articles

Back to top button