नई दिल्ली – ‘मदारी’, ‘रॉकी हैंडसम’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है। लिवर सिरोसिस के चलते उनका निधन हो गया है। लंबे समय से वह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। निशिकांत कामत ने निर्देशक के तौर पर लंबे समय तक काम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी।
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – ट्रेन के सामने क्लर्क ने कूदकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस
ऋषि कपूर, इरफान खान, सुशांत राजपूत के बाद अब फिल्म निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की खबर सामने आई है। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत कब हुई इस बात की पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।एक्टर जयवंत वाडकर ने निशिकांत कामत के मौत की पुष्टि की है। उनके मुताबिक निशिकांत को लीवर सिरोसिस नामक बीमारी थी। जिस वजह से उन्होंने हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोलॉजी में अपना इलाज करवा रहे थे। हाल ही में उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिस वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है।
बॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्म का भी निशिकांत ने निर्देशन किया था। उन्होंने सबसे पहले 2005 में मराठी फिल्म ‘डोंबिवली फास्ट’ के निर्देशन से अपना डेब्यू किया, जो उस वक्त की बड़ी हिट थी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उनका सफर मराठी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक जारी रहा। उन्होंने दृश्यम और मदारी जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया था। उनके निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है।
READ ALSO,,हनी सिंह का नया सॉन्ग ‘बिल्लो तू आग’ हुआ रिलीज, Video ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, देखे वीडियो




