
कोरबा के घण्टाघर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि लेमरू अभ्यारण्य क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभ्यारण्य क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासियों को पहले की तरह सभी सुविधाएं मिलती रहेंगी। क्षेत्र के लोगों को मिलने वाले वन अधिकार पत्र भी पहले की तरह मिलते रहेंगे और उन्हें लघुवनोपज संग्रहण में भी कोई परेशानी नहीं होगी। किसी भी आदिवासियों को अभ्यारण्य क्षेत्र से बाहर नहीं किया जाएगा।
Read Also – चिंगरापगार में पति पत्नी और साले ने मिलकर की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 836 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्योंं की सौगात दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरबा जिला के लोगों के विकास और समृद्धि के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने कोरबा के घण्टाघर मैदान स्थित ओपन ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अजगरबहार और बरपाली को तहसील बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मांग पर कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण पूर्व विधायक स्व. श्री बिसाहू दास महंत के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने कोरबा शहर स्थित अशोक वाटिका उद्यान को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने 10 करोड़ रूपए की राशि देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भैंसमा स्थित महाविद्यालय का नामकरण श्री प्यारेलाल कंवर के नाम पर करने की घोषणा की। कोरबा शहर में स्थिति इंदिरा स्टेडियम में स्पोर्ट्स एकेडमी बनाने की घोषणा भी की।
Read Also – रात में घर से बाहर ठहरा पति तो पत्नी ने शक में रस्सी से बांधकर ऐसी की कुटाई की पुलिस वाले भी अवाक
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरबा में आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री तथा अनुदान राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री द्वारा इससे पूर्व कोरबा जिले में 836 करोड़ रूपए से अधिक की लागत वाले 883 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया गया।
Read Also –पेंड्रा – पति को मारी कुल्हाड़ी फिर तीन बच्चों को कुवें में फेंक मां ने खुद भी छलांग लगाई कुवें के अंदर, पति की मौत बच्चे…..
कोरबा में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत, जिले के प्रभारी मंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक पाली-तानाखार मोहित राम केरकेट्टा, विधायक कटघोरा पुरूषोत्तम कंवर, विधायक कसडोल शकुंतला साहू, विधायक रामपुर ननकी राम कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद सहित आईजी बिलासपुर संभाग आयुक्त रतन लाल डांगी, कलेक्टर किरण कौशल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, नगर निगम आयुक्त एस. जयवर्धन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण तथा गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।




