छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – रहस्यमयी ढंग से लापता हुए व्यवसायी के मैनेजर के मामले में हैरतअंगेज खुलासा, ऐसे हुवा खुलासा

सूरजपुर में रहस्यमयी ढंग से लापता हुए व्यवसायी के मैनेजर के मामले में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है,, जहा पैसों के लालच में मैनेजर ने खुद रचाई थी अपहरण और लापता होने की साज़िश,, दरअसल गुरुवार रात को जयनगर थाना क्षेत्र के पास से लगभग 16 लाख रुपये के बैग के साथ अम्बिकापुर के एक गल्ला व्यवसायी का मैनेजर मनोज बंसल लापता हुआ था।

वही लावारिस हालत में उसकी कार जयनगर के शशिपुर के पास मिली थी,,ऐसे में लापता मैनेजर की सूचना जयनगर पुलिस को मिली और आज घाट पेंडारी से लापता मनोज बंसल को बरामद कर लिए ,,जहा पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस को पता चला कि मनोज बंसल जुआ सट्टा का आदि है इसलिए 16 लाख रुपए के साथ लापता हो गया जिससे सभी को लगे कि उसका अपहरण हो गया है,,लेकिन उसकी ये साजिश सफल नही हो सकी,।

पुलिस मोटे रकम के साथ लापता होने के बाद से ही मोबाइल ट्रेसिंग से लेकर हर पहलू के जांच में जुटी थी,, ऐसे में अम्बिकापुर बनारस मार्ग के घाट पेंडारी में मनोज के दिखे जाने की जानकारी के बाद तत्काल पुलिस ने उसे बरामद कर 16 लाख रुपए बरामद कर पूछताछ किए ,,जहा पूरे मामले का खुलासा हुआ और खुद ही आरोपी बन गया,, फिलहाल पुलिस आरोपी मनोज बंसल के खिलाफ कार्यवाही में जुटी है,,

Related Articles

Back to top button