inh24छत्तीसगढ़

बलोदाबाजार-उधार लेनदेन को लेकर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, 3 गिरफ्तार

पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद। आरोपी राजकुमार साहू और अपचारी बालक के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में हो चुकी है कार्यवाही

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – दिनांक 06.10.2021 प्रार्थी विलास चेलक पिता स्व. उदय शंकर चेलक उम्र 22 वर्ष थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीबन 08 बजे प्रार्थी और इमरान पुरानी बस्ती टाकिज के पास बैठे थे तभी अमित केशरवानी का फोन इमरान खान के पास आया और उसे उधारी पैसा ले जाना कहकर मोक्ष धाम लोहिया नगर में बुलाया। तब प्रार्थी और इमरान खान दोनो मोक्ष धाम गये वहां आरोपी अमित केशरवानी व राजकुमार साहू और अपचारी बालक थे तब अमित केशरवानी और इमरान खान का आपस में विवाद हुआ और अमित केशरवानी ने इमरान खान को पकड़ लिया तब राजकुमार साहू ने पीछे से आकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे चाकू से इमरान खान पर वार किया ।

चाकू पड़ने से ईमरान लहुलुहान हो गया। कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश किया गया। घटना के आरोपी अमित केसरवानी, राजकुमार साहू और अपचारी बालक को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिन्होने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि ईमरान व अमित केशरवानी के बीच पैसे की लेन देन था जिसे पैसे देने के बहाने से मोक्षधाम में बुलाकर घटना को अंजाम दिये हैं। आरोपी राजकुमार साहू से एक नग चाकू जप्त कर दोनो आरोपीयों को रिमाण्ड पर जेल भेजा गया एवं 01 अपचारी बालक को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button