डॉक्टर ने मुक्का मार कर महिला के तोड़ दिए थे इस बात पर दांत, अब FIR हुवा दर्ज
अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में नसबंदी कराने आई महिला के मुक्के से मारकर दांत तोड़ने के मामले में पुलिस ने अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर जे एक्का के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
आपको बता दें कि अम्बिकापुर के वार्ड क्रमांक 23 घुटरा पारा में रहने वाली महिला को मेडिकल कॉलेज में नसबंदी कराने के लिए मितानीयों के द्वारा लाया गया था, नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने अपनी जांच के बाद पेट दबाने की बात कही थी।
महिला के द्वारा ज्यादा पेट नहीं दबाने से नाराज डॉक्टर ने मुक्के से महिला के मुंह पर मार दिया जिससे पीड़ित महिला का एक दांत टूट गया था। उसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा करते हुए मणिपुर चौकी में और स्वास्थ्य मंत्री के पास इसकी शिकायत की थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति के द्वारा लगाए गए आरोप को सही पाया। पुलिस ने अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के डॉ जे एक्का के ऊपर धारा 294, 325 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




