inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – शादी का झांसा देकर नाबालिग से महीनों से बनाता रहा शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गरियाबंद:- थाना देवभोग पुलिस की बड़ी कार्यवाही नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल -

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोषमतों के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रूपेश डाण्डे के पर्यवेक्षण में थाना देवमोग पुलिस द्वारा अपराध क्र 0 302/2021 धारा 363 , 366 376 ( 3 ) भादवि 4 6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी दुर्योधन यादव पिता माधव यादव उम्र 23 वर्ष को आज दिनांक 08:10 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया ।

पीड़िता थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दुर्योधन यादव के द्वारा शादी का झांसा देकर दिनांक 28.08.2020 से लेकर दिनांक 07.07.2021 तक जानबूझ कर जबरदस्ती उसे नाबालिक जानते हुये भी लगातार शारीरिक संबंध बनाया है , कि आरोपी दुर्योधन यादव के द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पायें जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया कि आरोपी दुर्योधन यादव पिता माधव यादव उम्र 23 वर्ष के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 08.10.2021 के 12:00 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई , तथा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास बघेल , प्रधान आर ० विजय मिश्रा , आरक्षक धनुष निषाद , आरक्षक राहुल तिवारी , आरक्षक भरत सेन , आरक्षक देवेन्द्र सोनवानी , महिला आरक्षक दुलेश्वरी ध्रुव सैनिक अशोक कश्यप की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button