जांजगीर-चांपा – छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के जांगिड़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। कि नाबालिग बच्ची को घुमाने और चॉकलेट देने के बहाने दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घरवालों ने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को 3 घंटे अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। जांजगीर-चांपा जिले के एसडीओपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि शनिवार को खोखरा गांव में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
बता दें कि नाबालिग घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आया और बच्ची को घूमने व चॉकलेट देने के बहाने साथ लेकर एक घर में गया और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. आरोपी के चंगुल से छुटकर जब बच्ची घर आई तो, उसने पूरी आपबीती घरवालों को बताई. इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल बच्ची को अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के बाद उसको एक्सपर्ट्स की निगरानी में रखा जाएगा।




