inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर के बड़े भाई का हुआ निधन

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर के बड़े भाई, मोहम्मद अख्तर का आज सुबह निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। जहां उनकी तबियत ठीक हो रही थी, और शुक्रवार 21 अगस्त को डॉक्टरों ने जांच की थी, जिसमें उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।। इसके बाद उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था, लेकिन आज सुबह दिल के दौरे के बाद वे नहीं रहे। उनकी उम्र 70 वर्ष थी।

Related Articles

Back to top button