रायपुर – छत्तीसगढ़ में कई जिले में फिर से हो रही भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान में है .ऐसे में रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की रायपुर में अपने दोस्तों के संग घूमने गया था। नाबालिग युवक अपनी लापरवाही के चलते डैम में गिर गया। सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी में बह गया।
बता दें कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय युवक 9वीं कक्षा का छात्र था। वह जागृति नगर बिरगांव का रहने वाला था। नाबालिग अपने दोस्तों के साथ खारून नदी बेंद्री घाट घूमने गया था। खाना खाने के बाद मोबाइल से फोटो खींचने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया, जिसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक युवक की कोई खबर नहीं है।
उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि पिछले 2 दिनों से युवक की तलाश की जा रही है। पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण रात में सर्चिंग ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। आशंका है कि युवक बहकर आगे की ओर निकल चुका होगा। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का रिकॉर्ड कायम कर मामले को जांच में लिया है।



