inh24
‘छपाक’ देखने के बाद सीएम बघेल बोले गोडसे और एसिड अटैक पर यह
सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं सहित ‘छपाक’ फिल्म देखी। पूरी फिल्म फ़िल्म देखने के बाद सीएम ने कहा- एसिड अटैक के बाद किन परिस्थितयों में पीड़िता को गुजरना पड़ता है, यह फ़िल्म में दिखाया गया है।
सीएम ने कहा कि यह फ़िल्म सत्य पर आधारित है। सभी को सपरिवार यह फिल्म देखना। उन्होंने कहा कि गोडसे की मानसिकता के लोग, और भक्त लोग ही हमेशा बहिष्कार जैसी बातें करते हैं। इनकी विचारधारा गोडसे से प्रभावित है, जिसमें असहमति का कोई स्थान नहीं है।
बता दें है कि मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, डॉ किरणमयी नायक समेत कई मौजूद थे।




