मनोरंजन

Kundali Bhagya 5 August 2021- प्रीता का मूड ठीक करने के लिए करण ने किया प्रीता के साथ जमकर डांस, करन और प्रीता को मिला दोबारा रोमांस करने का मौका..

Kundali Bhagya 5 August 2021- एकता कपूर के जाने माने टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में प्रीता चाहकर भी अपनी प्रेग्नेंसी का सच करण को नहीं बता पा रही है। ये बात अंदर ही अंदर प्रीता को परेशान कर रही है। प्रीता को समझ नहीं आ रहा है कि वो अपने मां बनने का सच करण और परिवार को कैसे बताए। श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) स्टारर सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ की अब तक की कहानी में आपने देखा, शर्लिन (Ruhi Chaturvedi) प्रीता की पोल खोलने की कोशिश करती है। वहीं दूसरी तरफ प्रीता (Preeta) के सब्र का बांध टूट जाता है। ऐसे में प्रीता अपनी मां सरला का बताती है कि वो कभी मां नहीं बन सकेगी। ये बात जानकर सरला को जोरदार झटका लगता है। प्रीता को तकलीफ में देखकर सरला भी इमोशनल हो जाती है। इसी बीच कमरे में करण आ जाता है।

प्रीता को लगता है कि करण ने उसकी सारी बात सुनली हैं। ये खय्ल आते ही प्रीता बुरी तरह घबरा जाती है। हालांकि बाद मां प्रीता समझ जाती है कि करण ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। ये बात जानकर प्रीता चैन की सांस लेती है। इसी बीच करण और प्रीता को एक बार फिर से रोमांस करने का मौका मिलने वाला है।

सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya Upcoming Episode) के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, प्रीता का मूड ठीक करने के लिए करण उसके साझ जमकर डांस करेगा। इस दौरान प्रीता और करण एक बार फिर बेहद करीब आ जाएंगे। करण के प्यार के आगे प्रीता अपना गम भुला देगी। इस दौरान प्रीता करण के साथ खूब डांस करेगी

डांस खत्म होते ही प्रीता करण को सच बताने की कोशिश करेगी। प्रीता करण से कहेगा कि वो कभी भी उससे दूर जा सकती है। प्रीता की ये बात सुनकर करण हैरान रह जाएगा। करण प्रीता से कहेगा कि उसे ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए। इसके अलावा करण प्रीता से पूछेगा कि वो किस वजह से इतनी परेशान है।

इस बार भी प्रीता करण को गोल मोल जवाब देगी। प्रीता के इस बात का डर लताने लगेगा कि सच सामने आने के बाद करण उसे छोड़ देगा। प्रीता को इस बात का भी शक होने लगेगा कि कहीं परिवार करण की दूसरी शादी न करवा दे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रीता करण से कब तक सच छिपाएगी।

Related Articles

Back to top button