जांजगीर चापा – जिले के चांपा थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है निर्दयी मां ने अपनी 6 माह की बच्ची को पहले नदी में फेंका और फिर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद मां की हालत भी नाजुक है और बेहद बुरी तरह से झुलस गयी है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, उधर नदी में फेंकी गयी बच्ची का भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है, पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश कर रही है।
मामला जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के बिरगहनी चौक का है। महिला का नाम किरन बाई हैं और बिरगहनी चौक में उसका मायका है। बताया जा रहा हैं कि किरन का उसके पति से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वो पिछले छह माह से अपने मायके में रह रही थी। रविवार की रात 11 बजे के आसपास किरन अपने छह माह की बेटी के साथ घर से निकलकर हसदेव नदी पहुंची। जहाँ पर महिला ने नदी में अपनी मासूम बच्ची को फेंक दिया उसके बाद खुद भी घर लौटकर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को जलता देख परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला को जलता देख परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर की टीम मासूम बच्ची की तलाश नदी में कर रही है।
read also..रायपुर – आधी रात को पुलिस पहुंची चाकूबाजी करने वाले बदमाशों के घर



