रायपुर – लोकसभा सांसद सुनील सोनी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है हैं. उन्होंने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर खुद इसकी जानकारी दी है।
रायपुर लोकसभा सांसद सुनील ने अपने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि मैने कोरोना टेस्ट कराया, रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मेरे संपर्क में जो आए है , कृपया अपना ध्यान रखिए।

बता दे कि इससे पहले लोकसभा सांसद सुनील सोनी के स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद सुनील सोनी दो बार होम इसोलेशन में थे। उनके अलावा सांसद के परिवार के सदस्य भी होम क्वारंटाइन हो चुके हैं।



