छत्तीसगढ़

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के मूलभूत समस्याओं और जनता की मांगो को मुख्यमंत्री को अवगत करवाने मिला कांग्रेसी नेताओं का एक प्रतिनिधि दल

प्रतीक मिश्रा– गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के मूलभूत समस्याओं और जनता की मांगो को मुख्यमंत्री को अवगत करवाने के लिए कांग्रेसी नेताओं का एक प्रतिनिधि दल कांग्रेस वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगना एवम कांग्रेस प्रदेश सचिव सन्नी अग्रवाल के पहल से मुख्यमंत्री निवास पर भूपेश बघेल से मुलाकात की।

कांग्रेस युवा नेता रविन्द्र सिंग पुरोहित अमलिपदर , आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक ध्रुव विधानसभा क्षेत्र में अमलिपदर पुलिया , धुरवागुड़ी से अमलिपदर सकड़ निर्माण , अमलिपदर में बैंक की स्थापना एवम इन्दागांव में उप तहसील के दर्ज मिलने पर नायब तहसीलदार आर .आई. सहित कार्यालय संचालित करने एवम मैनपुर , देवभोग क्षेत्र में सिचाई सुविधा का विस्तार करने की मांग पत्र सौपते हुए स्वीकृति प्रदान करने हेतु आग्रह किया।

इसके साथ ही प्रदेश के बाहर फंसे हजारों मजदूरों को सुरक्षित वापस घर तक लाने तथा कोरोना संक्रमण संकट के समय निःशुल्क खाद्यान गरीब जनता को उपलब्ध कराने के लिए उन्होने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक ध्रुव एवम कांग्रेस युवा नेता रविन्द्र सिंह राजपुरोहित ने पत्रकारों को बताया छत्तीसगढ के भुपेश बघेल सरकार गांव गरीब किसानों के हित के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाए संचालित कर रही है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों से किया वायदा को कांग्रेस सरकार ने पुरा किया है श्री ध्रुव ने कहा कोरोना संक्रमण के विकट परिस्थितियों मे भुपेश बघेल की सरकार ने गरीब जनता के हित के लिए अनेक कार्य कर रही है, सभी परिवारो को चावल उपलब्ध कराया जा रहा है, उन्होने कहा बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को पुरा करने और वर्षो पुराने मांगो को लेकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को ज्ञापन सौपा गया है , मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button