inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार, जानिए कैसा होगा मौसम

मॉनसून के आगमन के साथ ही अगले 24 घंटों के लक्षद्वीप में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। केरल में भी अच्छी बारिश कई स्थानों पर देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ वर्षा के आसार हैं। असम, मेघालय, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ के कई इलाके में ऐसी ही बारिश की उम्मीद है।

शेष पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। देश के विभिन्न भागों में शुरू हुई बारिश और केरल में मॉनसून के दस्तक देने के साथ देश से हीट वेव समाप्त हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button