कोरोना वायरस संक्रमण अब छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर में फिर से 10 और कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिसके बाद आज रायपुर में नए मिलने वाले मरीजों की संख्या 23 हो गई है। इन मरीजों में मेडिकल स्टोर का कर्मचारी, 1 महिला सफाईकर्मी और स्थानीय श्रमिक भी संक्रमित मिला है।
वहीं आज प्रदेश में अब तक 45 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिसमें रायपुर से 23, दंतेवाड़ा से 3, जगदलपुर से 10, बेमेतरा से 09 से मरीज शामिल है, इसके बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 672 हो गई है। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन का इंतजार है जिससे राज्य में आज कुल पाए गए संक्रमित मरीजों की संख्या पता चलेगी।



