छत्तीसगढ़

एनिकट में मिली युवक की लाश, नहाने के दौरान हुई थी डूब कर मौत…

दुर्ग। शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिनों से लापता था। जिसके बाद आज उनका शव शिवनाथ नदी के एनीकट में मिली है। अब मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, मामला दुर्ग का है। मृतक सिद्धार्थ जैन अपने घर से दो दिनों से लापता था। जिसके बाद उनके घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद आज मृतक सिद्धार्थ जैन की लाश शिवनाथ नदी के एनीकट में मिला।

आपको बता दें कि दो दिन पहले इसी एनीकट में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान युवक नदी में उतरा था। उसी दौरान वह अचानक गहराई में चला गया और निकल नहीं पाया। जिससे नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button