inh24छत्तीसगढ़

हाथी दांत के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार,दो टुकड़ो में काटकर दफनाया गया था शव

धमतरी – पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हाथी दांत के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हाथी दांत के साथ ही दफनाए गए शव के अवशेष बरामद किये हैं। दुगली के सिरकटा गांव के रहने वाले आरोपी पिता-पुत्र ने करीब 5 साल पहले एक हाथी को पहले करंट लगाकर मार दिया था। इसके बाद हाथी की हत्या को छिपाने के लिए हाथी के दो टुकड़े कर जमीन में दफना दिया था। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल एक हाथी जंगल से रास्ता भटककर सिरकटा गांव पहुंच गया था। मौके का फायदा उठाकर पिता-पुत्र और उनके साथी ने हाथी को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद आरोपियों ने हाथी के दो टुकड़े कर दोनों टुकड़ों को जमीन में दफन कर दिया था। दुगली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से दो हाथी दांत भी बरामद किए हैं।

read also,,Petrol-Diesel Price – डीजल के दम में आया उछाल, चेक करे पेट्रोल का रेट

Related Articles

Back to top button