आज डीजल के दम में उछाल आया है पिछले 27 दिन से पेट्रोल की कीमतों कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के मुकाबले डीजल का दाम 1.51 रुपये लीटर महंगा हो गया है..
चार बड़े महानगर में पेट्रोल-डीजल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार (27 जुलाई 2020) को पेट्रोल के लिए ग्राहकों को पिछले 27 दिन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्रमश: 80.43 रुपये, 87.19 रुपये, 82.10 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर चुकाना पड़ रहा है. चारों महानगरों में डीजल के लिए उपभोक्ताओं को क्रमश: 81.94 रुपये, 80.11 रुपये, 77.04 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है.
क्रूड में लाल निशान के साथ कारोबार
सोमवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड और ब्रेंट क्रूड में लाल निशान में कारोबार दर्ज किया जा रहा है. WTI Crude और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: करीब 41.30 डॉलर प्रति बैरल और 43.30 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार होते हुए देखा जा रहा है. शुक्रवार को MCX पर कच्चा तेल अगस्त वायदा 40 रुपये की गिरावट के साथ 3,076 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट ] तय करती हैं. इंडियन ऑयल भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के भाव
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.



