inh24बिजनेस

सोने के दाम में जबरदस्त आया उछाल, चांदी भी चमक रही आज, जानिए भाव

वायदा बाजार में सोमवार को जबरदस्त उछाल के चलते चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 3,564 रुपये की भारी बढ़त के साथ 64,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। एमसीएक्स पर यह इस चांदी का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव सोमवार सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर 3,372 रुपये की उछाल के साथ 65,977 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह एमसीएक्स पर इस चांदी का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

Read Also – अब दुश्मनों की खैर नहीं, 5 राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भरी उड़ान, 7364 किमी सफर तय कर 29 जुलाई को पहुंचेंगे भारत

घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें सोमवार सुबह रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर ट्रेंड करती दिखी हैं। एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर 785 रुपये की बढ़त के साथ 51,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह इस सोने का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव इसी समय 790 रुपये की तेजी के साथ 52,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। यह भी इस सोने का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है।

Read Also – बड़ी खबर – चीन पर फिर वार, भारत ने फिर प्रतिबंधित किया 47 एप्प, जानिए डिटेल्स

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की वायदा कीमत 1.61 फीसद या 31.50 डॉलर की जबरदस्त उछाल के साथ 1,956.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 1.58 फीसद या 30.01 डॉलर की भारी बढ़त के साथ 1,932.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती देखी गई।

Related Articles

Back to top button