कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जी.एस.टी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद, सोशल मीडिया की खबरों को बताया भ्रामक
रायपुर – सोशल मीडिया में इस तरह की खबर आ रही है कि जी.एस.टी कार्यालय के प्रथम संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद भी कार्यालय संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में तथ्यात्मक जानकारी यह है कि दिनांक 20 जुलाई को पहले संक्रमित के पाए जाने के तत्काल बाद ही इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई थी एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जी.एस.टी कार्यालय की बिल्डिंग को पूर्ण सेनीटाइज कराया गया तथा कार्यालय बिल्डिंग बंद किया गया है।
बता दें कि कार्यालय रायपुर वृत्त-4 में प्रथम संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट दिनांक 20 जुलाई को शाम को प्राप्त हुई । उक्त महिला अपने पति से संक्रमित हुई थी एवं या उनके पति की टेस्टिंग होने के समय ही लगभग 1 सप्ताह से होम क्वॉरेंटाइन मे थी एवं कार्यालय नहीं आ रही थी।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रथम संक्रमित पाए जाने के पश्चात उनके संपर्क में 7 व्यक्तियों की कांटेक्ट हिस्ट्री कर समस्त व्यक्तियों के टेस्ट करवाया गया उनके पश्चात विभिन्न वृत्त कार्यालयों में अन्य 5 संक्रमित पाए गए जो एसिम्टमेटिक है। उक्त समस्त संक्रमित व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट लॉकडाउन में अवधि आई है। वर्तमान से पहले केस आने के बाद ही कार्यालय पूर्ण रूप से बंद है एवं कोरोना के संदर्भ में जो शासन के दिशा निर्देश हैं उन दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।




