2 July 2020 – क्या कहती है आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: व्यवसाय के लिए शुभ दिन है। समाज के नियम कायदे को मानते हुए सही ढंग से काम करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी। यात्रा की संभावना भी बनती है। आत्मचिंतन से फायदा होगा आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है।
वृषभ: कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य को समय पर पूरा करने में दिक्कतें आएंगी। परंतु आवेग पर नियंत्रण रखें तभी कुछ सफलता मिल पाएगी। भाग्य के सहयोग से धन प्राप्ति की संभावनाएं बनेंगी।
मिथुन: क्षेत्र के लिए उत्तम समय है। रिस्क लेकर काम करेंगे और सफलता मिलेगी। जो जातक शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना चाहते हैं उनके लिए भी आज का दिन शुभ है। लाभ प्राप्ति की संभावना बनती है। संतान पर धन खर्च का योग बनता है।
कर्क: अपने सभी कामों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित करना चाहिए। तभी वह समय पर अपने काम को पूरा कर पाएंगे। यह समय ज्यादा इमोशनल होने का नहीं है। खर्चों की अधिकता इस समय परेशान कर सकती है। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।
सिंह: सभी कामकाज आसानी से पूरे होंगे मन प्रसन्न रहेगा। सभी ग्रह-नक्षत्र मिलकर धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बना रहे हैं । आज कोई विपरीत परिस्थिति भी आपको लाभ देने वाली होगी। घर को सजाने-संवारने के ऊपर धन खर्च का योग बनता है।
कन्या: आज अपने घर परिवार तथा कार्यक्षेत्र में बैलंस बना कर काम करना चाहिए। किसी एक चीज पर ज्यादा फोकस से दूसरी चीज प्रभावित हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे तभी सफलता मिलेगी।
तुला: कार्यक्षेत्र से संबंधित मुश्किलें आसान हो जाएंगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बनती है। विरोधियों की हार सुनिश्चित है। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और खर्च को नियंत्रण में रखने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक: मन प्रसन्न रहेगा । कलात्मक क्षमता निखर कर आएगी। किसी गुप्त काम को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज के लिए भरपूर एनर्जी रहेगी और सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के प्रयास सार्थक होंगे। खर्च की अधिकता रह सकती है।
धनु: अपने आप को नकारात्मक विचारों से दूर रखना चाहिए। घर-परिवार में विवादों से बचें भूमि से जुड़े हुए विवादों के सुलझने की संभावना है। अपनी ऊर्जा का प्रयोग कार्य क्षेत्र में तरक्की पाने में करना अच्छा रहेगा। स्वचिंतन से लाभ होगा। धन प्राप्ति की संभावनाएं भी अच्छी बन रही हैं।
मकर: कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए हिम्मत और प्रयास से ही सफलता मिलेगी । पार्टनर के सहयोग से धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती है। संतान से खुशियों की प्राप्ति तथा मन वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ नए सृजन का योग है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम है।
कुंभ: कामकाज के लिए अच्छा समय है। सफलता आसानी से सुनिश्चित होगी । शेयर मार्केट से जुड़े हुए जातकों के लिए लाभ देने वाला समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत उपयुक्त है। निवेश से फायदा मिलेगा। धन खर्च का योग भी बनता है। स्वयं के लिए कंजूसी ना करें।
मीन: मानसिक बल के सहारे सही निर्णय लेंगे और तरक्की के अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्षेत्र के लिए बहुत ही सफलता देने वाला दिन है। जो भी करेंगे वह आपके पक्ष में होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।



