छत्तीसगढ़

रायपुर – पूर्व पार्षद पति पर चाकू से जानलेवा हमला, पार्षद पति गंभीर

रायपुर: राजधानी रायपुर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद के पति पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से पूर्व पार्षद पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी होने पर आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले में कार्रवाई जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने पूर्व पार्षद के पति पर प्राणघातक हमला कर दिया।

Related Articles

Back to top button