inh24छत्तीसगढ़

मंत्री कवासी लखमा छाए फिर सुर्खियों में, शराब पर दिया यह बड़ा बयान


बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक और विवादित बयान सामने आया है। मंत्री कवासी लखमा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि शराब पीने से मौत नहीं होती है। वहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा के कारण ही प्रदेश में शराबबंदी का मामला अटका हुआ है।

मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि प्रदेश में फैक्ट्री, कामगार ज्यादा है इसलिए किसान और मजदूर ज्यादा पीते हैं। शराब पीने से किसी की मौत नहीं होती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के कारण शराबबंदी का मामला अभी तक अटका हुआ है। भाजपा के पास कोई काम नहीं है। मीडिया में बने रहें इसलिए भाजपा के लोग केवल गाय गोबर को लेकर प्रोपोगैंडा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button