inh24जरा हटके

अजब गजब – 2 मुर्गे 25 दिन से थाना में बंद, सट्टेबाज तो छूटे, लेकिन मुर्गों को नहीं मिली जमानत

तेलंगाना के खम्मम जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपको दुख तो शायद ही हो, लेकिन हंसी जरूर आएगी. तेलंगाना की एक जेल में दो मुर्गे पिछले 25 दिनों से थाना के लॉकअप में बंद हैं और अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं. कुछ सट्टेबाजों के चलते इन मुर्गों को पकड़कर जेल में डाला गया था।

read also..कुत्ता और तेंदुवा जब फंसे टॉयलेट में एक साथ, हैरान परेशान कर देगा ये वीडियो आपको, देखने वाला है मंजर

जिन सट्टेबाजों को इन मुर्गों के साथ पकड़कर लाया गया था, वो तो जमानत पर छूट गए लेकिन ये मुर्गे जेल में रह गए. यह मामला तेलंगाना के खम्मम का है, यहां मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर यह मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉकअप में बंद हैं. यहां की पुलिस ने इन्हें 10 जनवरी को पकड़ा था।

read also..अजब-गजब – 50 डॉक्टर और 58 पैरा मेडिकल स्टाफ मिलकर कर रहे तीन कोरोना मरीजों का इलाज

मामला कुछ इस तरह हैं कि संक्राति त्योहार के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था, इस पर सट्टेबाजी हो रही थी. पुलिस ने इन सट्टेबाजों पर छापेमारी की और मौके से दस लोगों को गिरफ्तार किया. इसी के साथ पुलिस ने दो मुर्गे और बाइक भी जब्त की. इसके बाद सट्टेबाज जमानत लेकर जेल से बाहर निकल गए,क लेकिन मुर्गों पर कोई भी अपना दावा बोलने नहीं आया, इसलिए पुलिस ने मुर्गों को मामले के सबूत के तौर पर थाने में बंद कर दिया है।

read also..बेटी ने इसलिए 10 साल तक मां के शव को फ्रीजर में रखा था छिपा कर, मामला खुला तो…….

इस बारे में पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को सिर्फ मामले की सुनवाई के बाद ही छोड़ा जा सकता है. मुर्गों को छोडऩे के आदेश मिलने के बाद इनकी बोली लगेगी और जो जितनी ज्यादा बोली लगाएगा उनको ये दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button