जरा हटके

कुत्ता और तेंदुवा जब फंसे टॉयलेट में एक साथ, हैरान परेशान कर देगा ये वीडियो आपको, देखने वाला है मंजर

दक्षिणी कन्नड़ जिले से एक ऐसी विचित्र घटना सामने आई है जहां एक गांव में एक कुत्ता और तेंदुआ करीब सात घंटे तक एक शौचालय के अंदर बंद रहे। सात घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों को शौचालय से बाहर निकाला गया।बता दें कि यह घटना दक्षिणी कन्नड़ के एक गांव की है, यहां सुबह एक तेंदुए ने कुत्ते का पीछा किया और दोनों एक शौचालय में घुस गए। इनकी आवाज सुनकर लोगों ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए. शौचालय को बाहर से बंद करके तत्काल पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।

READ ALSO – अजब-गजब – 50 डॉक्टर और 58 पैरा मेडिकल स्टाफ मिलकर कर रहे तीन कोरोना मरीजों का इलाज

वन विभाग के अधिकारी के अनुसार शौचालय के अंदर कुत्ते और तेंदुए को देख लोगों ने उसे बंद कर दिया। विभाग के कर्मचारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों को बाहर निकालने का रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। शौचालय के बाहर एक पिंजरा रखा गया था और चारों ओर जाल फैलाया गया। पशु चिकित्सक को भी बुलाया गया। इसी दौरान करीब दो बजे तेंदुआ कुत्ते को मारे बिना शौचालय से बाहर निकल गया, इसके बाद कुत्ता भी शौचालय से बाहर निकला।

Related Articles

Back to top button