साल 2021 में होने जा रही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की टाइम-टेबल जारी कर दी। 10वीं की परिक्षा 4मई से शुरू होकर 7 जून को खत्म हो जाएगी। वहीं 12वीं की परिक्षा 4 मई से शुरू होकर 10 जून को खत्म होगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एग्जाम 2021 डेटशीट (CBSE Board Datesheet) जारी की है। इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। सुबह की शिफ्ट का एग्जाम 10.30 बजे से 01.30 बजे तक चलेगा और दोपहर की शिफ्ट का एग्जाम ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक चलेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Education Minister) रमेश पोखरियाल निशंक (Nishank) ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर सीबीएसई की डेटशीट शेयर की है। बोर्ड 04 मई 2021 से कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य थ्योरी परीक्षाएं शुरू करेगा। शेड्यूल के अनुसार 10 जून 2021 तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सभी पेपर्स की परीक्षाएं संपन्न कर ली जाएंगी। किस तारीख में किस विषय की परीक्षा होगी। शिक्षा मंत्री ने लाइव आकर डेटशीट की घोषणा की है।





