नई दिल्ली – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख में चीनी घुसपैठ को लेकर सच नहीं बोल रहे हैं और उन्हें इस संबंध में झूठ बोलने की वजह देश की जनता को बतानी चाहिए।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी डॉक्यूमेंट में लद्दाख में चीनी सेना के अतिक्रमण की बात कहे जाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के बयान पर सवाल उठाए हैं। इस डॉक्यूमेंट से जुड़ी खबर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने पूछा है कि चीनी घुसपैठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ क्यों बोल रहे हैं।
गांधी ने मोदी से कहा कि वह गलत सूचना देश को दे रहे हैं, जबकि खबरों में कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय की मई माह की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की है। मंत्रालय की रिपोर्ट में इस संबंध में विस्तृत विवरण दिया गया है।
read also,,बिग ब्रेकिंग – बस मालिक संघ का फैसला, प्रदेश में नहीं चलेंगी बसें
कांग्रेस नेता ने इस रिपोर्ट में दिए गए विवरण को लेकर एक समाचार पत्र में छपी खबर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं।’
read alos,,राजधानी के कोविड 19 अस्पताल में नाबालिक से छेड़छाड़, अस्पताल के कर्मचारी पर लगा आरोप




