inh24मनोरंजन

बड़ी खबर – ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम टीवी एक्टर समीर शर्मा ने की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

मुंबई –  साल 2020 लगातार लोगों के लिए बुरी खबर लेकर आ रहा है. अभी तक लोग सुशांत सिंह राजपूत के मौत के सदमे से बाहर निकले नहीं थे कि एक और बुरी खबर आ गई.  खबर है की  टीवी एक्टर समीर शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने मुंबई में आत्महत्या की है। समीर शर्मा कई मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्तें हैं प्यार के’, ‘सास भी कभी बहु थी’, ‘कहानी घर-घर की’ जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। अभिनेता समीर शर्मा का शव घर में पंखे से लटका मिला है। हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बता दे कि 44 वर्षीय समीर शर्मा ने बुधवार रात को मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली। मलाड पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था। रात की ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था।

Related Articles

Back to top button