छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से तीन भाइयों की गई जान, गांव में पसरा मातम… |


CG News जिले के सौंख थाना क्षेत्र के ग्राम मगोर्रा में गुरुवार की दोपहर तालाब में डूबने से तीन भाइयों की मौत हो गई। खेलते समय पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए और कीचड़ में फंसकर दम तोड़ दिया। बता दें कि ग्राम मगोर्रा निवासी सुंदर सिंह के बेटे सोनू 13 वर्ष, मोनू 8 वर्ष और पंकज 11 वर्ष गांव में आयोजित भंडारा खाने गए थे। भंडारा खाकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बरगद के पेड़ के नीचे वह खेलने लगे।

Read More : राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा, ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

खेलते समय सोनू की चप्पल तालाब में गिर गई। वह चप्पल निकालने के लिए झुका तो पैर फिसलने से पानी में चला गया। वहां गहरा गड्ढा होने से वह पानी में डूबने लगा। भाई को डूबता देख दोनों भाई मोनू और पंकज उसे बचाने के लिए दौड़े। गड्डे की गहराई अधिक होने से वह दोनों भी उसी में गिर गए और चीखने लगे। राहगीरों ने सुना तो रुके और आसपास के लोगों को आवाज लगाई। राहगीरों की मदद से तीनों को रस्सी व डंडों की मदद से बाहर निकाला गया। तब तक तीनों की जान चली गई थी। इस हादसे से घर में कोहराम मच गया है।



Related Articles

Back to top button